Uncategorizedक्राइमदेशमध्यप्रदेश

रेल में लूट करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा नकदी और मोबाइल बरामद

 सौरभ खेमसरा

मेघनगर । पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर संतोष कौरी के कुशल मार्गदर्शन में जीआरपी मेघनगर की बड़ी कार्यवाही खड़ी ट्रेन में लूट की एक गंभीर वारदात का पर्दाफाश करते हुए त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और नगदी भी बरामद कर ली गई है। यह कार्रवाई रेलवे यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

घटना का विवरण

दिनांक 26.06.2025 को रात्रि 09.00 बजे फरियादी अपने भाई और दोस्तों के साथ डेमो ट्रेन संख्या 19340 (भोपाल-दाहोद पैसेंजर) से उज्जैन से दाहोद की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान बिलड़ी स्टेशन पर जब ट्रेन खड़ी थी, उसी समय चार अज्ञात आरोपी ट्रेन में चढ़े और फरियादी व उसके भाई के साथ मारपीट कर एक विवो कंपनी का मोबाइल (कीमत आरएस 14,500/-) एवं आरएस 2,400/- नगद लूटकर फरार हो गए। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई थी।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 44/25 धारा 309 (6), 304(1), 3(5) बी एन एस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल भोपाल रवि कुमार गुप्ता एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक रेल भोपाल श्रीमती मोनिका शुक्ला के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर संतोष कौरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, और उप पुलिस अधीक्षक रेल रतलाम श्रीमती ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटना की बारीकी से विवेचना करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, और मुखबिर तंत्र के समन्वय से आरोपियों की पहचान कर सघन तलाश प्रारंभ की गई। अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. बहादुर पिता दलसिंह गामड़ (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम बिलड़ी, थाना रावटी, जिला रतलाम

2. रामू पिता पुना खदेड़ा (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम भागावाड, थाना रावटी, जिला रतलाम

3. अशोक पिता संदीप गामड़ (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम बिलड़ी, थाना रावटी, जिला रतलाम

गिरफ्तार आरोपियों से लूटा गया विवो मोबाइल फोन (आरएस14,500/- कीमत) एवं आरएस1,650/- नगदी बरामद की गई है। चौथा फरार आरोपी विधि विरुद्ध बालक है, जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष है। उसकी पहचान कानून की सीमाओं के अंतर्गत गोपनीय रखी जा रही है। उसकी तलाश हेतु प्रयास जारी हैं जल्द ही तलाश कर लिया जायेगा।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान 

इस सराहनीय कार्य में थाना मेघनगर के प्रभारी सउनि शिवसिंह चौहान के नेतृत्व में सउनि सवेसिंह गुंडिया, आरक्षक खेमकरण जाट, जोगेन्द्र माल, प्रदीप भूरिया, आशीष कुमार, रामनिवास, अनूप नायक, सायबर सेल इंदौर से प्र.आर. इंदर, आर. धीरज राय, देवेन्द्र पटेल एवं आरपीएफ पोस्ट मेघनगर से आईपीएफ विजय मीणा व उनि मायाराम गुर्जर ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

रेलवे पुलिस की अपील :-

रेलवे पुलिस यात्रियों की सुरक्षा के लिए सतत रूप से सजग और सक्रिय है। यात्रियों से अपील है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें एवं किसी भी आपराधिक गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें। जीआरपी द्वारा हर शिकायत पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।संतोष कौरी के कुशल मार्गदर्शन में जीआरपी मेघनगर की बड़ी कार्यवाही  खड़ी ट्रेन में लूट की एक गंभीर वारदात का पर्दाफाश करते हुए त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और नगदी भी बरामद कर ली गई है। यह कार्रवाई रेलवे यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!