कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

विश्व कैंसर दिवस 2025 के अवसर पर जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए

कैंसर रोगियों हेतु निशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

झाबुआ । विश्व कैंसर दिवस 2025 के अवसर पर जिला चिकित्सालय झाबुआ व झाबुआ की स्वास्थ्य संस्थाओं में जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। झाबुआ जिला चिकित्सालय में कैंसर रोगियों हेतु निशुल्क जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 24 मरीजों का परीक्षण हुआ।

     

जिला चिकित्सालय के मुख्यद्वार पर रंगोली द्वारा कैंसर सम्बंधी जागरूकता हेतु चित्रांकन किया गया। सीएचसी मेघनगर पर नर्सिंग छात्राओं द्वारा कैंसर जागरूकता हेतु स्वास्थ्य संवाद आयोजित किया गया। जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं तथा जिला चिकित्सालय में आने वाले अन्य मरीजों को कैंसर व उनके बचाव संबंधी चर्चा की गई।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!