मेट्रो एजुकेशन एकेडमी में वीर बाल दिवस का आयोजन: विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
मेट्रो एजुकेशन एकेडमी में उत्साह और उत्सव का माहौल

संदीप वर्मा
थांदला । मेट्रो एजुकेशन एकेडमी विद्यालय में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कई प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक भूषण भट्ट द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्ययन व्यकित्व के साथ प्रबंधन के गुर भी सीखे विधार्थी प्रतिस्पर्धा के युग में तकनीकी एवं व्यवहारिक कौशल ही सफलता के आधार होते हैं। विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ साथ प्रबंधन के गुर भी सीखने चाहिए। वार्षिक खेलकूद, सांस्कृतिक, नृत्य, गीत, अन्य गतिविधि विद्यार्थियों को व्यवहार और अनुशासन के गुण सिखाने का पूर्ण अवसर देता है। उनके भीतर की प्रतिभा को उजागर करने का मंच भी होता हैं। विद्यार्थियों ने खेल कूद के साथ विद्यार्थियों ने भारत के महापुरुषों और वीरांगनाओं का अभिनव कर के राष्ट्र की सभ्यता और संस्कृति की झलक पेश की।

संस्कृति ,संगीत और प्रतिभा का संगम की अनूठी प्रस्तुतियां विद्यार्थियों द्वारा दी गई। विद्यालय द्वारा शारीरिक विकास हेतु अनुशासन और टिम भावना का विकास हेतु खो खो, वॉलीबॉल, दौड़, प्रतियोगिता, विद्यार्थियों श्रेणी अनुसार प्रतियोगिता की गई। इस अवसर पर भारत माता और सरस्वती माता को पुष्प माला अर्पित कर के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। इस अवसर पर विशेष रूप से अशोक जी शर्मा, वरुण शर्मा, रवि निनामा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कविता पंदा और भावना देवल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का आभार आकाश पंवार द्वारा किया गया इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों सहित शिक्षक, शिक्षिकाए उपस्थिति रहे।






