अपनी मूल पहचान को बचाने के लिए कुछ भी करना पड़े हिन्दू युवा जनजाति संगठन विदेशी ताकतों को रोक कर रहेगा

अपनी मूल संस्कृति रीति रिवाजों को बचाने के लिए समाज में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हिन्दू युवा जनजाति संगठन मैदान में-दिलिप चौहान प्रदेश अध्यक्ष HYJS


झाबुआ – जनजाति समाज में कई प्रकार से अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विदेशी ताकते जनजाति समाज में कई प्रकार से मूल संस्कृति रीति रिवाजों को ख़त्म करने का काम कर रही है, उन्हे रोकने के लिए हिन्दू युवा जनजाति संगठन समाज के साथ मिलकर उसे ख़त्म करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा, हमारी संस्कृति रीति रिवाज ही हमारी मूल पहचान है जिसे हम नष्ट नही होने देंगें, हिन्दू युवा जनजाति संगठन निरंतर इस विषय पर काम कर रहा है और आगे भी इस प्रकार से अपनी मूल पहचान को बचाने के लिए कुछ भी करना पड़े हिन्दू युवा जनजाति संगठन विदेशी ताकतों को रोक कर रहेगा। हमारे जनजाति समाज में शिक्षा कि कमी एवं आर्थिक स्थिति से कमज़ोर होने के कारण उसे विदेशी ताकते सहायता के नाम पर उसे धर्मान्तरण करवाते हैं जिससे हमारी मूल संस्कृति रीति रिवाज खत्म हो जाती है, यह एक प्रकार से बहुत ही दुःख कि बात है कि हमारा समाज लोभ लालच में आकर जल्द ही अपनी मूल पहचान खो देता है , लेकीन विदेशी ताकते इसे कई प्रकार से बड़ा षड्यंत्र रच रही है।





