झाबुआदेशमध्यप्रदेश

NH-47 पर कालीदेवी में ‘सफेद पट्टियां’ बनी मुसीबत, गड्ढों से बढ़ रहे हादसे

सौरभ खेमसरा

कालीदेवी । नेशनल हाईवे-47 पर ग्राम कालीदेवी में सड़क सुरक्षा के लिए बनाई गई सफेद पट्टियां अब लोगों के लिए खतरा बन गई हैं। इन पट्टियों के आसपास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, वाहनों की गति नियंत्रित करने के उद्देश्य से सड़क पर सफेद पट्टियां बनाई गई थीं, लेकिन समय के साथ सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और पट्टियों के पास बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। इन गड्ढों के कारण विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं और गिरकर घायल हो जाते हैं। कई बार तो छोटे हादसे बड़ी दुर्घटनाओं में बदलते-बचते हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर लगभग रोजाना कोई न कोई दुर्घटना हो रही है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब गड्ढे साफ दिखाई नहीं देते और वाहन चालक अचानक असंतुलित हो जाते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक कोई सुधार कार्य नहीं कराया गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क के गड्ढों को जल्द से जल्द भरा जाए और सफेद पट्टियों की स्थिति का पुनः निरीक्षण कर आवश्यक सुधार किए जाएं। उनका कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो कोई बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!