देशमध्यप्रदेश

महिला-बाल विकास मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

उत्साह- उमंग के साथ मनाये स्वतंत्रता दिवस - सुश्री निर्मला भूरिया

संदीप वर्मा

झाबुआ – झाबुआ महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दीं है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों – कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस उत्साह व उमंग के साथ मनाना चाहिए। आइये हम सब मिलकर एक नए भारत का निर्माण करें। जहां गरीबी, अशिक्षा, कुपोषण और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह ना हो। हम सभी को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रदेश ने विकास के सभी क्षेत्रों में नित्य नये आयाम स्थापित किये हैं। हमें देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगे का सम्मान करने के साथ-साथ सदैव देश के प्रति अपना समर्पण भाव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का हृदय प्रदेश है। महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेश के बच्चों के सर्वांगीण विकास और महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर हम सभी देश व प्रदेश की तरक्की के लिए संकल्प ले और पूर्ण मनोयोग से इस संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान दें।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!