देशधार्मिकमध्यप्रदेश

जिनके जन्म से सामान्य तिथी भी विशेष बन जाये वे महापुरुष कहलाते है – साध्वी मुक्ति प्रभाजी

93वे अणु जन्म जयंती पर मेघनगर मे हुए 121 सामूहिक एकासन तप

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । अमावस्या को सभी ख़राब तिथी मानते है परन्तु जो जीव अपने कर्मो से अमावस को भी पूनम बना ऐसे महापुरुष विरले होते है जिनमे से एक उमेश मुनी थे जिनका देव गुरु धर्म के प्रति पूर्ण समर्पण जो अपने से छोटे संतो के प्रति करुणा का भाव रखते थे उक्त उदगार पूज्या श्री सरलमना मुक्तिप्रभाजी म सा आदि ठाना 6 के पावन सानिध्य में अणु जन्म जयंती तप, त्याग आराधना के साथ मनाई गई अमावस्या के अंधरे को पूनम की रोशनी बना दे ऐसे हमारे आराध्य आचार्य उमेश गुरूदेव हम उनके अनुयायी है हम उनके जितने गुणगान करे उतना कम है पूज्या श्री मुक्तिप्रभाजी म सा ने श्री अणु स्वाध्याय भवन पर कहे। पूज्या श्री प्रशंम प्रभाजी ने म सा ने फरमाया की गुरुदेव ने कभी मोबाइल का उपयोग नही किया हम कम से गुरुदेव को भेंट स्वरूप माह में 2 दिन मोबाइल बिना कारण उपयोग नही लेना,स्थानक में आते समय परफ्यूम का उपयोग नही करना तो ये हमारी गुरुदेव को सच्ची भेंट होगी श्रावक श्राविका ने 1 वर्ष के नियम धारण किये। पूज्या श्री नित्य प्रभाजी म सा ,पूज्या श्री निष्ठा जी म सा ने गुरुदेव के सयंम जीवन के ऊपर विशेष गुणगान किये।

गुरु जन्मोत्सवनवकार मंत्र जाप, अणु चालीसा,अणु शतक प्रातः 8.30से 9.15तक जिनवाणी श्रवणप्रातः9.15से10.15गुरुगुणगाण जिनवाणी के पश्चात गुरु की महिमा का गुणगान किया गया।यशवंत जी बाफना, विनोदजी बाफना,सुरेशजी कुवांड,हिया पीचा,अशोकजी छाजेड़ ने गुरु की महिमा के गुणगान किये। संघ के वरिष्ठ सुश्रावक चंद्र सेन झामर की द्वितीय पुण्य तिथि पर प्रवचन में प्रभावना झामर परिवार द्वारा वितरीत की गई 20 श्रावक श्राविका द्वारा उपवास तप की आराधना 121 श्रावक श्राविका ने सामुहिक एकासन तप की आराधना की। सामूहिक एकासन का लाभ झामर परिवार ने सामूहिक एकासन के सभी तपस्वीयों की प्रभावना का लाभ लिया दोपहर में श्राविका द्वारा गुरूदेव की जन्म जयंती एवम पक्खी पर्व पर सामूहिक जाप का आयोजन किया प्रभावना का लाभ झामर परिवार द्वारा लिया गया संचालन विपुल धोका द्वारा किया गया

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!