झाबुआदेशमध्यप्रदेशराजनीति

झाबुआ में भारत आदिवासी पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित

झाबुआ। गुरुवार को भारत आदिवासी पार्टी (BAP) झाबुआ जिले के झाबुआ ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति तथा BAP जिलाध्यक्ष थावरसिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष पप्पू वडखिया और झाबुआ विधानसभा प्रभारी राकेश भाभोर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

झाबुआ ब्लॉक कार्यकारिणी में धर्मेन्द्र भाई बामनिया को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं प्रकाश भाई वाखला एवं फकरू भाई गणावा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अर्जुन सिंगाड़ और कैलाश डामोर को मीडिया प्रभारी, रमेश बारिया को ब्लॉक सचिव तथा बालू डामोर को ब्लॉक कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

झाबुआ मंडल कार्यकारिणी में अर्जुन डामोर को मंडल अध्यक्ष, रमण डामोर एवं अमरसिंह भुहा को उपाध्यक्ष तथा पूनमसिंह मेड़ा को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया।

पिटोल मंडल कार्यकारिणी में आर.एस. भूरिया को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। वहीं कल्याणपुरा मंडल कार्यकारिणी में तानसिंह भूरिया को मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।

इस दौरान भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश सचिव बालूसिंह गामड़ सहित दशरथ बारिया, सुरेश भाभर, पवन मेड़ा, अनिल सिंगाड़, धर्मेन्द्र वाखला, नीलेश मेड़ा, संजू डामोर, तारसिंह डामोर, मुकेश गुंडिया, संजय भूरिया एवं नीलेश डामोर उपस्थित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!