मेघनगर के मुख्य चौराहे पर बना राज्यमार्ग पर बना छोटा तालाब
राहगीर हो रहे परेशान,नगर परिषद बन गई मूकदर्शक

मेघनगर – नगर के मुख्य चौराहे में से एक झाबुआ चौराहे पर कई दिनों से गड्डे हो गए है, चोराहे से ही रतलाम-कुक्षी राज्यमार्ग गुजर रहा है, बारिश की वजह से गड्डो में पानी भर गया है ।झाबुआ चौराहा मेघनगर का मुख्य चौराहा माना जाता हैं क्यों की चौराहे के बिलकुल करीब ही शासकीय चिकित्सालय,पुलिस थाना,ग्रामीण बैंक,एसबीआई बैंक,सीएम राइज स्कूल भी मौजूद है।
चौराहे से हो कर गुजरने वाले राहगीर,विद्यार्थियों,नगरवासियों के साथ साथ ग्रामीणों को भी का यहां से गुजरना होता है। गड्डे में पानी भरा होने की वजह से कई पैदल चलने वाले राहगीरो को भी बड़े वाहन कीचड़ से सनसना कर चले जाते हैं । चौराहे से निकलें वाला हर कोई परेशान हैं लेकिन नगर परिषद सिर्फ़ मूकदर्शक बनी हुई है। नगर परिषद के साथ-साथ राज्य मार्ग का मेंटेनेंस देखने वाली कंपनी भी गड्ढे को भर नही पाई है। आए दिन बड़े वाहन वाले तेज गति से यहां से गुजरते हैं जिससे कीचड़ पैदल चल रहे राहगीरों पर उड़ता है,l। नगर की स्वच्छता और सुंदरता को मुंह चढ़ता हुआ गड्डे अब छोटा तालाब बने हुए दिखाई दे रहे है यहां से निकलने वाले राहगीर परेशान है और जिम्मेदार खामोश ।
साथ ही इस बात से भी हैरानी होती है कि इसी मुख्य मार्ग से ही प्रशासनिक अधिकारिय गुजरते हैं । अधिकारियों के गुजरने के बावजूद भी इस गड्ढे को भरा नहीं गया है। जो बड़ी लापरवाही दर्शाता है।






