देशधार्मिकमध्यप्रदेश

20 वर्षों से चल रही परंपरा को युवाओं ने दिया नया रंग, नगरवासियों ने जमकर सराहा

रात 12 बजे महाआरती, 2 बजे तक झूमता रहा नगर

संदीप बर्बेटा

पेटलावद — नगर के पुराने नाका पर जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 20वीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। श्री पुराना नाका राधा-कृष्ण मित्र मंडल के तत्वाधान में हुए इस आयोजन ने नगरवासियों का दिल जीत लिया। गुजरात से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण रासलीला की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, वहीं स्थानीय युवाओं ने गरबा व भक्ति गीतों से माहौल को भक्ति और उत्साह से भर दिया।

रात 12 बजे भगवान राधाकृष्ण की महाआरती संपन्न हुई, जिसके बाद करीब 2 बजे तक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का रोमांच जारी रहा। क्रेन से ऊंचाई पर लटकी मटकी को फोड़ने के लिए विभिन्न टीमों ने प्रयास किया। अंततः तारखेड़ी की टीम ने मटकी फोड़कर विजय हासिल की। विजेता टीम को ₹11,000 का नगद पुरस्कार श्री अतुल चौधरी द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आस पास के श्रेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। पुलिस प्रशासन व विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दीं।

इस आयोजन को यादगार बनाने में मंडल के साथी खुश मांडोत, रचित गादिया, श्रेयल पटवा, सिद्धू गुगलिया, चेतन जैन, शुभम निमजा आदि का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ साथी राकेश मांडोत, प्रदीप पटवा, अनिल मुलेवा, करण बाबा व्यास, लाला चौधरी, कमलेश भानपुरिया, नाना गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन लोकु परिहार ने किया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!