मध्यप्रदेश

मेघनगर मे अणु बाल मेला एवं शापिंग माल का अयोजन हुआ

सौरभ खेमसरा

मेघनगर — आधुनिक युग मे शिक्षा के साथ साथ बच्चों मे धार्मिक संस्कार भी बेहद जरूरी है इस हेतु जिनशाशन गौरव पूज्य आचार्य उमेश मुनिजी म.सा.अणु एवं वर्तमान गुरु भगवंत प्रवर्तक जिनेन्द्र मुनिजी म.सा. की प्रेरणा से जैन स्थानकवासी संस्था श्री धर्मदास गण परिषद द्वारा सौभाग्य सूर्य जैन पाठशाला की स्थापना की गई जो देश के विभिन्न शहरों,नगरो एवं गाँवो मे बच्चों को नियमित रूप से धार्मिक शिक्षा प्रदान करते है बच्चों के प्रोत्साहन के लिये वार्षिक आयोजन भी आयोजित किया जाता है जिसमे प्रतिभाशाली एवं धार्मिक ज्ञान सिखने सिखाने वालों का सम्मान किया जाता है उसी क्रम मे वर्षावास हेतु विराजित पूज्य महासती मुक्तिप्रभाजी म.सा. आदि ठाना की निश्रा मे श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ मेघनगर ने रविवार को बाल मेले का आयोजन स्थानीय महावीर भवन पर किया।

जिसमे श्री संघ के वरिष्ठजनों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही जिसमे उत्कृष्ट सेवा के लिये पाठशाला संचालिकाओ का सम्मान किया गया बच्चों के लिये अणु डालर से खिलोने आदि समान खरिदने का अवसर दिया गया एवं बच्चों के लिये मैजिक शो एवं मनोरंजन के साथ सल्पाहार का आयोजन किया गया जिसका लाभ स्नेहलता वागरेचा परिवार ने लिया प्राप्त जानकारी अनुसार अणु डालर बच्चों को नियमित पाठशाला आने पर दिया जाता हे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!