क्राइम

सट्टा पकड़ने पहुंची थांदला पुलिस ने पकड़ी शराब


थांदला –पुलिस ने बीते शनिवार बस स्टेशन के पास राजपुरा क्षेत्र में मकान से कच्ची शराब महुआ,लहान व शराब बनाने के उपकरणों को जप्त किया है दरअसल नगर के बस स्टेशन के पास के इलाके में सट्टा लिखने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद थाना पुलिस सट्टा लिखने वालों को पकड़ने के लिए पहुंची लेकिन तब तक वो वहा से भाग चुके थे थाना पुलिस ने जहां पर दबिश दी वहा पुलिस को कच्ची शराब मिल गई साथ में महुआ लहान और शराब बनने के उपकरण भी मिले । जिसके चलते पुलिस ने शराब व शराब बनाने के उपकरणों को जप्त कर मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।आरोपी देवचंद पिता भीम निनामा उम्र 52 साल निवासी राजपुरा थाना थांदला पर अपराध क्रमांक 369 /25 धारा 34(२) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया है ।
पुलिस थाना प्रभारी अशोक कनेश ने बताया की हमें मुखबिर के द्वारा सट्टा लिखने की सूचना प्राप्त हुई थी लेकिन जहां हमने दबिश दी वहां से सट्टा लिखने वाले भाग चुके थे,पर कच्ची शराब व महुआ,लहान व शराब बनाने के उपकरण मिले । आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!