अटल सेना संगठन ने मनाई, श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती

धर्मेश सोनी
पेटलावद। अटल सेना संगठन के द्वारा अटल जी कि जयंती मनाई गई ग्राम पंचायत झिरी वगाजा में बाबा देव के प्रांगण में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अटल सेना संगठन एसी/एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी एस भुरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी ज़ेमाल मेडा, जिला अध्यक्ष छगनसिंह भुरिया ओर एससी/एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश भाबर, जिला उपाध्यक्ष मदन डामोर, जिला महामंत्री प्रकाश ख़पेड़, जिला मंत्री इंदरसिंह चरपोटा, जिला मंत्री पालेडी दरबार, जिला कार्यालय मंत्री भूरिया, झकनावदा मंडल अध्यक्ष दरयावसिंह मोहनिया, रामा मंडल उपाध्यक्ष भूरा वड़खिया, अमरसिंह भूरिया, करणसिंह वसुनिया एवं एससी एसटी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष पी एस भुरिया के द्वारा प्रदेश स्तर पर वरसिंह भूरिया को प्रदेश कार्यकारिया अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। जिसमें समस्त अटल सेना संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा वरसिंह भूरिया को फूल माला पहना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। जिला अध्यक्ष छगनसिंह भुरिया ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।






