देशधार्मिकमध्यप्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती पर निःशुल्क नेत्र शिविर सम्पन्न

27 मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन होंगे

इंदौर। सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप के मीडिया प्रभारी एवं शिविर संयोजक डॉ आर एन मिश्रा अनिल त्रिपाठी एवं अनोखीलाल जैन ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती के अवसर पर सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप जैन श्वेतांबर सीनियर सिटीजन सोशल ग्रुप एवं चोइथराम नेत्रालय धार रोड के संयुक्त तत्वाधान में नंदबाग स्थित विद्या बारिधि बाल विनय मंदिर स्कूल में निःशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। शिविर में 285 मरीजों ने अपने आंखों की निःशुल्क जांचे करवाई। जिसमें से 27 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। जिनके निःशुल्क मोतियाबिंद के आपरेशन चोइथराम नेत्रालय धार रोड पर होंगे। साथ ही 145 मरीजों को 50. 50 रुपए में नजर के चश्मे भी दिए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्यामधर सिंह बघेल, डॉ आर एन मिश्रा, स्कूल संचालक अनिल कुमार त्रिपाठी, जैन श्वेतांबर सीनियर सिटीजन ग्रुप के वरिष्ठ अनोखीलाल जैैन, विंध्याचल सोशल ग्रुप नंदबाग जोन के जोन राजाराम तिवारी, रामजीत पाण्डेय, शिवकुमार तिवारी, रमेश शर्मा, मुनींद्र पाठक, कमल त्रिपाठी, तेज सिंह बेस पंडित, नितेश जोशी सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!