देशमध्यप्रदेश
जन्मदिन पर पाठशाला के बच्चों, एवं संचालिकाओं द्वारा बहुमान कर एवं मोमेंटो प्रदान कर मनाया गया

जन्मदिन पर किया बहुमान
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । श्री सौद्धर्म बृहत्तपोगच्छीय श्वेतांबर जैन त्रिस्तुतिक श्रीसंघ एवं परिषद परिवार द्वारा संचालित श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन पाठशाला में शुक्रवार को नेमी वागरेचा का जन्मदिन पाठशाला के बच्चों, एवं संचालिकाओं द्वारा बहुमान कर एवं मोमेंटो प्रदान कर मनाया गया।
उक्त जानकारी देते श्रीमती चेतना कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर महिला परिषद परामर्शदाता श्रीमती सुशीला लोढ़ा, संगठन मंत्री विमला कोठारी, महिला परिषद अध्यक्ष एवं पाठशाला संचालिका श्रीमती स्नेहलता कावड़िया, संचालिका श्रीमती निशा बाफना सहित पाठशाला के बच्चे उपस्थित रहे।





