भाजपा मंडल मदरानी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर बैठक संपन्न
हनुमान मंदिर, पीपलखूंटा में हुई संगठनात्मक चर्चा

अहमद खान
मदरानी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल मदरानी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को हनुमान मंदिर, पीपलखूंटा में आयोजित की गई। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में साझा किए गए विचारों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री के संदेश और योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से पिछड़ा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मेहता, मंडल अध्यक्ष सोमेश भूरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सेवा डामोर, महामंत्री राजेश चरपोटा, भारत नायक, उपाध्यक्ष पन्नालाल, दीपसिंह, शैतान डामोर, कल्पेश, मंत्री भंवर भाई दौला डामोर, मीडिया संयोजक संजय कटारा ,संतोष प्रजापत, आईटी सेल से अल्केश कचोटिया, रमेश बारिया, राकेश भूरिया, गेंदाल डामोर और रसूल भूरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री राजेश चरपोटा ने किया तथा आभार प्रदर्शन शैतानसिंह डामोर द्वारा किया गया।






