झाबुआदेशधार्मिकमध्यप्रदेशशिक्षा

दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च गुरुवार को, जेनी मस्जिद में होगी नमाज

सौरभ खेमसरा

मेघनगर। दाऊदी बोहरा समाज द्वारा ईद-उल-फितर का पर्व गुरुवार 19 मार्च को मनाया जाएगा। यह जानकारी समाज के अली असगर भाई हसनजी ने दी। उन्होंने बताया कि समाज के 30 रोजे बुधवार को पूरे हो रहे हैं, इसलिए गुरुवार को ईद मनाई जाएगी। दाऊदी बोहरा समाज का पहला रोजा 17 फरवरी मंगलवार को रखा गया था।

समाज के धर्मगुरु सैय्यदना मुफ़द्दल सैफुद्दीन की रज़ा मुबारक से मेघनगर में नमाज की तव्वाली व अन्य खिदमत के लिए सूरत से पधारे मुल्ला होजेफा भाई शेख शब्बीर भाई डूंगरपुर वाला द्वारा ईद की नमाज स्थानीय जेनी मस्जिद में अदा कराई जाएगी। पूरे रमजान माह में भी नमाज उनके द्वारा ही पढ़ाई गई।

रमजान के पूरे महीने समाज का भोजन सामूहिक रूप से बोहरा जमातखाना भोजनशाला में 30 दिनों तक किया गया, जिसकी व्यवस्था समाजजनों द्वारा की गई। मस्जिद में रोजाना नमाज के साथ कुरानखानी भी होती रही। मुल्ला होजेफा भाई द्वारा रोज बयान किए गए और समाजजनों को नेक कार्य करने की हिदायत दी गई।

रमजान माह में इमाम हुसैन की शहादत की याद में जोश के साथ मातम भी किया गया। जाकेरिन की खिदमत मोहम्मद भाई लिमखेड़ावाला अब्दुल तैय्यब और मोहम्मद झाबुआवाला द्वारा की जा रही है। रमजान की 19वीं तारीख को मौला अली की शहादत पर वाअज़ हुआ।

रमजान की 25वीं तारीख शुक्रवार (जुम्मा) को थांदला आमिल साहब शेख जुज़र भाई खंबाती की सदारत में मेघनगर में मीसाक की मजलिस आयोजित की गई, जिसमें थांदला से शेख असगर भाई पटवारी, ताहेर भाई पर्वतवाला और शब्बीर भाई नेवी भी शामिल हुए।

जागरण की रात आका मौला (तउस) की मिलाद मुबारक मनाकर खुशी व्यक्त की गई और उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ की गई। जागरण के बाद कई छोटे बच्चों—मुफद्दल चल्लावाला, जुज़र इज्जी, रुक्कया चल्लावाला और अन्य बच्चों—ने बड़ा रोजा रखकर मिसाल पेश की।

रमजान माह में समाज के सभी लोग विभिन्न कार्यों में सहयोग कर रहे हैं।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!