कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशों के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने की मेडिकल स्टोर की जांच
अनियमितता होने पर लाइसेंस किए गए निरस्त

विगत माह जिले में सल्फास इंडिया मेडिकल झाबुआ से बेचे जाने एवं सेवन से महिला की मृत्यु होने पर ड्रग लाइसेंस 24 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गया था। इस तरह की घटना की पूर्णावर्ती ना हो इसी के चलते कलेक्टर महोदय झाबुआ के निर्देश एवं सीएमएचओ की मार्गदर्शन में जिले में सभी मेडिकलों की जांच सघन रूप से की जा रही है । कालीदेवी राम तहसील में एलीना मेडिकल, आभा मेडिकल, नेहा मेडिकल, चौहान मेडिकल जनरल स्टोर, मीरा श्री मेडिकल जनरल स्टोर, श्रीराम मेडिकल स्टोर, सत्यम मेडिकल एंड जनरल स्टोर की सघन जांच करी गई साथ ही प्रिसक्रिप्शन रिकॉर्ड, खरीदी बिक्री रिकॉर्ड, साफ सफाई आदि का सूक्ष्म अवलोकन किया गया,साथ ही झाबुआ में लक्ष्मी मेडिकल बस स्टैंड, शिव पुष्प मेडिकल,बबल मेडिकल एंड जनरल स्टोर,ओम मेडिकल एंड सेल्स,राज केमिस्ट, सत्य साईं मेडिकल स्टोर, श्रीराम मेडिकल स्टोर रायपुरिया, श्री बालाजी मेडिकल जनरल स्टोर मेघनगर, खुशी मेडिकल जनरल स्टोर कुंदनपुर,मनीष मेडिकल पारा,की भी सघन निरीक्षण करते हुए खरीदी बिक्री रिकॉर्ड की
सूक्ष्म अवलोकन किया गया ।
मां नागनेच्य मेडिकल स्टोर रायपुरिया, लक्ष्मी फार्मा झाबुआ के ड्रग लाइसेंस में गंभीर अनियमित के चलते कैंसिल किए गए हैं आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जिले भर में की जाएगी।





