
संदीप वर्मा
थांदला । मेट्रो एजुकेशन एकेडमी विद्यालय थांदला में प्रवेश उत्सव विद्यार्थियों के साथ मनाया गया इस अवसर पर बच्चों द्वारा विद्यालय के संचालक महोदय के साथ फीता काट कर विद्यालय में प्रवेश किया गया । विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का तिलक लगा कर और फूलों से स्वागत किया गया । सभी विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती जी पर पुष्प अर्पित किए गए और मां सरस्वती जी को सभी विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाया गया। सरस्वती वंदना और गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण किया गया इस अवसर पर विद्यालय के संचालक और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को नवीन सत्र की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुवे विद्यार्थियों को पांच गुणों को अपने जीवन में ग्रहण करना चाहिए।उन गुणों से श्रेष्ठ विद्यार्थी, श्रेष्ठ मानव का निर्माण होता है। सत्र के प्रारंभ के दिनों में शिक्षकों की कार्यशाला भी हुई जिसमें शिक्षकों को बताया गया कि खेल कूद और अन्य गतिविधियों द्वारा बच्चों में शारीरिक,मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ सर्वांगीण विकास हो उस उद्देश्य से अपना अध्यापन का कार्य हो। शिक्षा, संस्कार और अनुशासन गुणों का विकास हो।






