झाबुआदेशमध्यप्रदेश

“गंगा दशहरा उत्सव” पर गंगा कलश यात्रा, श्रम दान, जल स्त्रोत पूजन

संतोष परमार

कल्याणपुरा । गंगा दशहरा उत्सव के अवसर पर ब्लॉक झाबुआ सेक्टर कल्याणपुरा नवांकुर संस्था संस्कृति युवा मंडल समिति भगोर द्वारा प्रस्फुटन ग्राम खेड़ी में महिलाओं द्वारा गंगा कलश यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व प्राचीन शिव मंदिर के आसपास श्रम दान कर साफ सफाई कर प्रांगण को स्वच्छ किया ओर आसपास उग रही खरपत वार को नष्ट किया गया। ग्राम की माताओं बहनों ने कलश में जल भर नारियल आम्रपत्र से सु सज्जित कर ग्राम में गंगा माता की जय के नारों ओर भजन कीर्तन कर कलश यात्रा निकाल कर कलश का जल भगवान शिवजी को अर्पित किया। साथ ही प्राचीन कुएं की पूजा अर्चना की। 

इस भक्तिमय अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद झाबुआ , ब्लॉक समन्वयक तोलिया डामोर ने कहा कि गंगा मैया जल की देवी है। आज हम उनका उत्सव मना रहे है। जल के बिना सब का जीवन व्यर्थ है । हमें जल को माता मान कर इसके अपव्यय को रोकना है। आप और हम सभी को जल का संरक्षण करना है। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष विमल भाबोर ने ग्राम की नारी शक्ति को धन्यवाद देते हुए कहा कि दुनिया के कई लोग जल के लिए तरस रहे है।आगामी वर्षों में हमारे यहां भी ऐसी स्थिति आ सकती है। इसलिए हमे ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाना है।। पानी की बर्बादी रोकना है। जिसमें आप सभी को सहयोग करना है। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी राजेश बैरागी द्वारा जल संरक्षण हेतु सभी को शपथ दिलवाई गई। 

इस कार्यक्रम में आदित्य समाज सेवी संस्था खैरमाल नवांकुर संस्था से अनिल खपेड़, ब्रेड फॉर ट्राईबल विलेज संस्था से कृष्ण सिंह बामनिया,कल्याण पूरा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजेश परमार सहित ग्राम की महिलाएं ओर ग्रामीण जन उपस्थित रहे। ओर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!