देशमध्यप्रदेश

आल इंडिया जैन जनरलिस्ट एसोसिएशन (आईजा ) मध्यप्रदेश का भव्य शपथ विधि समारोह का आयोजन इंदौर मे                   

प्रेस नोट                

डॉ प्रदीप बाफना बड़ावदा होंगे मध्यप्रदेश के नये अध्यक्ष

सौरभ खेमसरा

झाबुआमेघनगर जिले से जैन पत्रकार इंदौर में होने वाले महाकुंभ आईजा शपथ विधि समारोह मैं शिरकत करेंगे जैन पत्रकारो का देश का सबसे बड़ा पंजीकृत संगठन ऑल इण्डिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) का विराट शपथ विधि समारोह व सम्मान समारोह देवी अहिल्या की नगरी इन्दौर में रविवार को सम्पन्न होगा। प्रदेश महासचिव दीपक दुग्गड व मीडिया प्रभारी अनूप भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आईजा मध्यप्रदेश के इस आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिकजी हुंडिया मुंबई व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बाफना बड़ावदा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलवाएंगे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेशचंद जैन (डीआईजी) इन्दौर अध्यक्षता प्रवीण खारीवाल विशेष अतिथि किशोर भाई भंडारी, एडवोकेट धर्मेन्द्र फ़ुफानी (गुज.), समाजसेवी महेश डाकोलिया, पंकज संघवी, कमलेश जैन, प्रदीप जैन इन्दौर, पवन नाहर की उपस्थिति में संपन्न होगा। 400 जैन पत्रकारों के इस महाकुंभ में 15 जिलों के पत्रकार साथी एकत्रित होगे। रानी सतीगेट स्थिति संतोष सभागृह पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरो से चल रही हैं।मध्यप्रदेश के रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर मालवा, शाजापुर, नीमच, धार, झाबुआ, इंदौर, सागर, विदिशा, दमोह, देवास, नीमच, सीहोर, भोपाल आदि जगहों के मीडिया जगत के संवाददाता व प्रधान संपादको की उपस्थिति रहेगी। आईजा का प्रयास यही रहेगा कि जिन शासन में रहते हुए पत्रकारिता के माध्यम से समाज व देशहित में क्या योगदान दे सके। सभी आईजा के पत्रकार साथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया जाएगा। साथ ही उनका परिचय पत्र भी बनाया जाएगा।आगामी कड़ी में प्रदेश के सभी जिनालयों के पुजारियों एवं तपस्वियों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन निलेश सुराणा व प्रियंका सुराणा द्वारा किया जाएगा।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!