
तेजमल गाहरी
हिन्दू युवा जनजाति संगठन जिला मिडिया प्रभारी- भावेश सिंगाड
झाबुआ – राणापुर जनजाति समाज एक ऐसा समाज है जो बहकावे में जल्दी आ जाता है,हम दिन प्रतिदिन अपने जनजाति समाज में हो रहे सांस्कृतिक बदलाव को देखते हैं, क्योंकि जनजाति समाज हमेशा ही प्रकृति पूजक रहा है, और आगे भी अपनी मूल पहचान ऐसे ही बनाए रखेगा, लेकीन बात जनजाति समाज में विदेशी ताकतों की है, जो समाज में किसी न किसी प्रकार से जनजाति समाज को लोभ लालस देकर धर्म परिवर्तन करवाती है, ऐसे कई मामले सामने भी आये हैं, लेकीन वर्तमान में ईसाई मिशनरियों द्वारा गांव में तेजी से धर्मान्तरण करवाया जा रहा है, पहले मिशनरी गांव में एक पादरी पास्टर बनाते हैं इसके बाद मकान के नाम से चर्च बना देते है ऐसे मामले भी जल्दी से अपने जनजाति समाज में फेल रहे हैं, और जनजाति समाज भी इसकी गतिविधियों में सम्मिलित भी हो रहा, हमने कई क्षेत्रों में देखा है की मिशन स्कूलों में ईसाई धर्म की प्रार्थना करवाई जाती है, जो की गलत है, ऐसे मामलों को रोकने के लिए शासन प्रशासन को सख्त कार्यवाही करना चाहिए, और जनजाति समाज में बढ़ते धर्मान्तरण को रोकने के लिए विधानसभा या लोकसभा में भी ठोस कानून बनाना चाहिए जिससे जनजाति समाज अपनी संस्कृति रीति रिवाज की पहचाना कायम बनाए रखे।





