
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । मेघनगर नगर मे आने वाले महीने की 9 सितंबर से 13 सितंबर तक मेघनगर के मंडी मैदान पर होने वाले श्री रुद्राक्ष महाभिषेक आयोजन की तैयारियों हेतु शनिवार को कार्यालय का शुभारंभ किया गया। 2 लाख रुद्राक्ष रुद्राभिषेक एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम की तरह कार्यालय का उपयोग किया जाएगा। मायनिंग कार्यालय के समीप बनाये गए कार्यालय का शुभारंभ फुटतालाब श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर के महंत श्री मुकेश दास जी महाराज द्वारा भारत माता की पूजा की गई । इस दौरान आयोजन समिति के सचिव राजेश भंडारी, कोषाध्यक्ष संजय(बबुल) चंडालिया, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह कच्छावा, धर्म जागरण संयोजक राम सोनी, पूर्णकालिक राम सिंह निनामा मौजूद रहे। इस दौरान समिति सदस्यों ने महंत का शाल श्रीफल से सम्मान किया।





