मां नारायणी के नाम से सैन जी महाराज प्रतिमा सहित देव स्थान पर पोधारोपण किया
गुजराती सेन समाज ट्रस्ट द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पोधारोपण किया गया

मां नारायणी के नाम से सैन जी महाराज प्रतिमा सहित देव स्थान पर पोधारोपण किया
संदीप वर्मा
देवास विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की। प्रकृति के पोषण के लिए धरती माता और मानव जीवन के पोषण के लिए हमारी माताओं के बीच समानता दर्शाते हुए पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों से अपनी माँ के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान के प्रतीक के रूप में एक पेड़ लगाने और धरती माता की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उसी के अंतर्गत गुजराती सेन समाज ट्रस्ट व युवा संगठन द्वारा सर्व प्रथम सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संत शिरोमणि सेन जी महाराज उद्यान में व माता टेकडी तथा शीलनाथ धूनी आदि देव स्थान सेन समाज की आराध्य देवी नारायणी माता के नाम पर पोधा रोपण किया गया गुजराती सेन युवा संगठन जिला अध्यक्ष अनिल परमार ने बताया की पेड़ लंबे समय तक प्रदूषण मुक्त वातावरण की कुंजी हैं क्योंकि वे ऑक्सीजन प्रदान करने, हवा की गुणवत्ता में सुधार, जलवायु सुधार, जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और वन्य जीवन का समर्थन करने के लिए जिम्मेदार हैं। इन सभी कारणों से वर्तमान परिदृश्य में वृक्षारोपण आवश्यक हो गया है क्योंकि प्रदूषण चरम पर है। कुछ हद तक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है। पेड़ों के बिना, पृथ्वी पर जीवन नहीं होता। पेड़-पौधे कई तरह से पर्यावरण को स्वस्थ रखने में बहुत धरती माता को हरा भरा बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस अवसर पर युवा संगठन के प्रदेश सरक्षक पार्षद प्रतिनिधी राजेश वर्मा, युवा संगठन जिला अध्यक्ष अनिल परमार रमाकांत पिपलोदिया, प्रदेश महामंत्री सन्तोष वर्मा, मोहनलाल वर्मा, अनिल वर्मा, भाजपा पी. मोर्चा मिडिया प्रभारी सन्तोष वर्मा, प्रमोद भाटी, रतन लाल वर्मा, सोनू वर्मा, संजीव वर्मा, निलेश परमार, भगवान वर्मा, दयालु वर्मा, दीपक परमार, राजेन्द्र वर्मा, हेमंत वर्मा, पप्पू वर्मा, आदि समाज जन उपस्तित रहे।





