

51 लीटर गंगा जल भर कर पैदल यात्रा बाबा महाकाल उज्जैन
संदीप वर्मा
झाबुआ – थांदला श्रावणमास के पवित्र महिने मे वागड़िया फलिया बाबा रामदेव मंदिर से 51 लीटर गंगा जल भर कर पैदल यात्रा कर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन 191 KM की यात्रा 5 दिनों मे तय कर कर बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया जायेगा। थांदला नगर मे ढोल ओर बाबा महाकाल के जयकारों के साथ 51 लीटर कावड़ लेकर यात्रा करने जा रहे बाबा रामदेव मंडल के सदस्यों का फूल मालाओ से स्वागत किया। नगर से निकल कर उज्जैन के लिए पैदल कावड़ यात्रा मे शामिल विशाल खोडे, कालू उठवाल, राजा डामोर, बाबू चनाल, आकाश मचार, सुमित सोलंकी, शूटर गाडुलिया जा रहे सभी भक्तो के लिए बाबा रामदेव नवुवक मंडल के सदस्यों ने मंगलमय यात्रा की कामना की ।





