देशमध्यप्रदेश

मेघनगर बंद सफल: सकल हिंदू समाज ने निकाली आक्रोश रैली, SDM को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

सौरभ खेमसरा 

मेघनगर । पहलगाम में हिंदुओं की निर्मम हत्या और पश्चिम बंगाल में सनातनियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज झाबुआ जिले के मेघनगर में सकल हिंदू समाज द्वारा मेघनगर बंद का आह्वान किया गया। बंद को व्यापारियों और आम नागरिकों का पूरा समर्थन मिला, जिससे पूरा नगर लगभग पूर्णतः बंद रहा। बंद के पश्चात सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में एक आक्रोश रैली निकाली गई। रैली साईं चौराहे से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए थाना परिसर मेघनगर तक पहुँची। इस दौरान ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘सनातन धर्म जयकारा’ जैसे नारे गूंजते रहे। थाना परिसर में पहुँचकर समाजजनों ने भारत के राष्ट्रपति, मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (SDM) मेघनगर को सौंपा। ज्ञापन में देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। सकल हिंदू समाज ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके तो आने वाले समय में और भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे। 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन, व्यापार संघ पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन जनभावनाओं में आक्रोश स्पष्ट नजर आया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!