मेरा थाना मेरा वन” अभियान के अंतर्गत झाबुआ पुलिस द्वारा मेघनगर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न
हरियाली महोत्सव 2025 "मेरा थाना मेरा वन"

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । झाबुआ पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 01 जुलाई 2025 को “मेरा थाना मेरा वन” अभियान के अंतर्गत जिलेभर में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नये कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक व पर्यावरणीय संतुलन को सशक्त बनाना है। पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में झाबुआ पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे ऐसे नवाचार जिले की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इसी कड़ी में माननीय प्रधानमंत्री महोदय के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरित होकर झाबुआ पुलिस ने इस पौधारोपण कार्यक्रम को “मेरा थाना मेरा वन” अभियान के रूप में मनाया। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं चौकी परिसरों में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 3100 पौधे विभिन्न थाना व चौकियों में रोपे गए, जो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी नगरवासियो आसपास के ग्रामीणों बच्चों के साथ एवं समस्त पुलिस स्टॉफ मेघनगर ने पौधारोपण किया।

आतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे द्वारा चौकी मेघनगर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य रूप से उपस्थित रहे थाना प्रभारी के एल बरकड़े समाजसेवी श्यामा ताहेड पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिह सोनगर की मजूदगी मे मेघनगर थाना पर नये कानून के एक वर्ष पूर्ण होने पर चर्चा का भी आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर मे उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराया एवं अनुभव साझा किया पश्चात थाना क्षेत्र मे सामूहिक रूप से ग्रामीणों नागरवासियों एवं बच्चों के साथ पौधरोपण किया गया। झाबुआ पुलिस का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच समन्वय एवं विश्वास को भी और अधिक मजबूत करता है। “मेरा थाना मेरा वन” अभियान आने वाले वर्षों में जिले के हर थाने को हरियाली से युक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है। आयोजन को सफल बनाने मे थाना प्रभारी के साथ समस्त स्टॉफ मेघनगर का योगदान रहा।





