
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । श्री सौद्धर्म बृहत्तपोगच्छीय श्वेतांबर जैन त्रिस्तुतिक श्रीसंघ एवं परिषद परिवार द्वारा संचालित श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन पाठशाला का ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार को पुनः प्रारम्भ हुआ।

उक्त जानकारी देते हुए पाठशाला संचालिका एवं स्थानीय महिला परिषद शिक्षा मंत्री श्रीमती निशा बाफना ने बताया कि, महिला परिषद अध्यक्ष एवं पाठशाला संचालिका श्रीमती स्नेहलता कावड़िया की उपस्थिति में पाठशाला के सभी बच्चो का तिलक लगाकर पाठशाला में प्रवेश करवाया गया। साथ ही बताया कि, पाठशाला का अब नियमित संचालन प्रतिदिन 7.30 बजे से होगा। इस अवसर पर पाठशाला संचालिका श्रीमती चेतना कोठारी भी उपस्थित रहीं।





