धार्मिकमध्यप्रदेश
पूज्य श्री पंकजमुनिजी म. सा. के आगामी चातुर्मास की विनती हेतु मेघनगर श्रीसंघ अकोला रवाना

सौरभ खेमसरा
झाबुआ – मेघनगर स्थानकवासी जैन श्री संघ के सत्रह सदस्यीय दल ने सोमवार को पंडित रत्न पूज्य श्री पंकजमुनिजी म.सा. के आगामी वर्षावास की विनती हेतु बडवाह होते हुए अकोला की ओर प्रस्थान किया। मेघनगर श्रीसंघ के सदस्य बड़वाह मे पू. श्री पंकजमुनिजी म.सा के दर्शन वंदन एवं व्याख्यान के पश्चात अपनी विनती रखेंगे। यहाँ से अकोला में पूज्य गुरुदेव श्री गुलाबमुनिजी म.सा के दर्शन वंदन के पश्चात यहाँ श्री पंकजमुनिजी म. सा. के आगामी वर्षावास की पुरजोर विनती रखेंगे। सुश्रावक पंकज वागरेचा ने बताया कि दो दिवसीय यह चातुर्मास विनती यात्रा बुधवार को वापस मेघनगर प्रस्थान करेगी।





