
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । भारत के व्यापारियों और छोटे व्यवसाईयों के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख राष्ट्रीय संगठन कन्फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) का मेघनगर तहसील ईकाई का गठन जिलाध्यक्ष मुकेश जैन एवं जिला महामंत्री पंकज जैन मोगरा की अनुशंसा पर किया गया, जिसमें तहसील अध्यक्ष राकेश शांतिलालजी लोढ़ा एवं तहसील महामंत्री भूपेंद्र गिरधारीलालजी भटेवरा को नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त मीडिया प्रभारी मनीष नाहटा ने बताया कि तहसील स्तर पर व्यापारियों को संगठित करने हेतु विशाल कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन में तहसील उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश पंचाल (रंभापुर), लाखनसिंह देवाना, निलेश परिहार, दीपक पूनमचंद पंचाल, पंकज भंडारी, सूर्यप्रकाश सोनी एवं अशोक केवट (सब्जी वाले) को नियुक्त किया गया वही तहसील मंत्री का दायित्व प्रमोद लूणावत, कमल नायक (गड़ूली), अमित द्विवेदी, सचिन प्रजापत, अनुराग राठौर एवं चिराग भंडारी को सौंपा गया, तहसील कोषाध्यक्ष दिलीप मेरावत एवं सहकोषाध्यक्ष पद पर गौरव कोठारी की नियुक्ति की गई।
तहसील परामर्शदाता के रूप में सुरेशचंद्र जैन, अरफ़ान शैरानी, विमल जैन, प्रकाश भंडारी, दिनेश पडियार, नानूराम नायक, रविन्द्र रांका (रम्भापुर), अशोक बसेर (अगराल), पंकज वागरेचा को एवं तहसील IT सेल प्रभारी देवेन्द्र जैन (कपल स्टूडियो), गौरव यादव तहसील मीडिया प्रभारी मनीष नाहटा, रहीम शैरानी को एवं प्रवक्ता जयेश झामर को नियुक्त किया गया तो वही तहसील कार्यकारिणी में बहादुर हाडा, शकील नौशाद सैयद, राकेश परिहार, शैतान प्रजापत, सचिन रमेश पंवार, अभिषेक राजू ब्रजवासी, पंकज चौहान, दिविक कावड़िया, सचिन वागरेचा, ललित परमार (कॉलोनी), देवा वर्मा (रूप निखार), विशाल भंडारी, अंशुमन पंचाल, सौरभ ख़ेमसरा, रोहित ओझा, राहुल रूनवाल, प्रीतेश भानपुरिया, हिमांशु ललवानी को नियुक्त किया गया।





