ट्रायबल ज्वैलरी बनी आकर्षण का केंद्र, आलीराजपुर में हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं बिक्री का बाजार

इमरान खत्री
आलीराजपुर । ट्राइबल ज्वैलरी बनी आकर्षण का केंद्र अलीराजपुर में क्वेंटआर्ट एंड क्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा आयोजित एवं कार्यालय विकास आयुक्त हस्त शिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन किया गया है इस हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त श्री शांति पति रमेश परमार, विधायक प्रतिनिधि श्री गोविंद गुप्ता एवं आकास जिलाध्यक्ष भंगुसींह तोमर के कर कमलों द्वारा किया गया।

हस्तशिल्प प्रदर्शनी 22 नवंबर से 01 दिसंबर 2025 तक रहेगी। हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन होटल साईं रिसॉर्ट, एम जी रोड ,टंकी मैदान के सामने, अलीराजपुर मैं किया गया है इस प्रदर्शनी मैं ट्राइबल एंब्रॉयडरी, ट्राइबल ज्वैलरी, पिथोरा पेंटिंग, आदिवासी गुड़िया एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न शिल्प की एक विशेष श्रृंखला देखने को मिल रही है।

अलीराजपुर के रहवासियों द्वारा पारंपरिक कला को पसंद किया जा रहा है जहां आज कल युवा पीढ़ी पारंपरिक कला को छोड़ कर पश्चिमी सभ्यता को अपना रहे है वही आज अलीराजपुर के बच्चों, युवा महिला, पुरुष एवं बड़े बुजुर्गों द्वारा भी अपनी कला और सभ्यता को पसंद किया जा रहा है। इस अवसर पर मनीषा बगोले, गुलाबी तोमर एवं तारा सस्तिया, सहित स्थानीय शिल्पकार उपस्थित थे।






