देशमध्यप्रदेशशिक्षा

माध्यमिक विद्यालय अजन्दा में भारत स्काउट गाइड की हुई विभिन्न साप्ताहिक गतिविधियां

जनजातीय गौरव दिवस के साप्ताहिक पखवाड़े में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गाइड छात्राओं एवं एडवांस गाइड कैप्टीन को किया सम्मानित

इमरान खत्री

आलीराजपुर । मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के साप्ताहिक पखवाड़े के उपलक्ष्य में एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय अजन्दा में भारत स्काउट गाइड की एडवांस गाइड कैप्टन श्रीमति गुलाबी तोमर के नेतृत्व में गाइड छात्राओं के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छ्ता अभियान,आत्म निर्भरता, नेतृत्व क्षमता विकास, आत्मा बोध, देश भक्ति एवं जन सेवा सन्देश तथा मार्च पास्ट जैसी विभिन्न गतिविधियां का आयोजित की गईं।

साप्ताहिक पखवाडे में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गाइड छात्रा विनीता डावर, सरिता चौहान, अर्पिता चौहान, मंजिला चौहान, हतरी डावर, दिनका, बबली, लक्ष्मी, मनीषा सोलंकी, कविता चोगड़, कुसमा डावर, सुनीता चौहान, शिवानी, मंजू एवं एडवांस गाइड कैप्टीन गुलाबी तोमर को भारत स्काउट गाइड जिला सचिव बद्रीलाल भटोद्रा, सहायक जिला सचिव भिकला चौहान, संकुल प्राचार्य रामसिंह चौहान, जनशिक्षक सुश्री अनिता कुशवाह ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राधू सोलंकी, रायदा भिंडे, मिलदार तोमर, अनिल चौहान, काली गवले एवं फूलबाई अजनार आदि उपस्थित थे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!