
संदीप वर्मा
थांदला। थांदला के पास के ग्राम बोरडी में घायल अवस्था में एक मोर मिला है। ग्रामीणों द्वारा घायल मोर के इलाज के लिये थांदला वन विभाग को सूचित किया गया । ग्रामीण नितेश मावी द्वारा वन विभाग को फोन किया गया और बताया गया कि घायल अवस्था में मोर मिला है जिसके इलाज के लिए टीम को भेजिए।
इसके बाद वन विभाग की ओर से वनरक्षक मिकु डामोर मौके पर पहुंचे और घायल मोर को इलाज के लिए थांदला लेकर आए।






