
संदीप वर्मा
झाबुआ । मेघनगर थांदला रोड़ के मध्य स्थित समपार फाटक कं. 61 / स्पेशल पर दिनांक 20 अप्रेल 2025 समय शाम 06:00 बजे से 22 अप्रेल 2025 को रात्री 12:00 बजे तक ट्रेक मेन्टेनेन्स एवं रोड़ सरफेश मेन्टेनेन्स का कार्य किया जायेगा।

कार्य के दौरान समपार फाटक पर सड़क यातायात को आंशिक रूप से बंद रखा जायेगा। वेकल्पिक मार्ग के रूप में थांदला रोड़-बजरंग गढ़ के मध्य लाईन स्थित समपार फाटक कं. 63/सी आर.यू.बी (रोड़ अन्डर ब्रिज) एवं मेघनगर- थांदला रोड़ के मध्य लाईन स्थित समपार फाटक कं. 62/सी आर.यू.बी (रोड़ अन्डर ब्रिज) से जाने का मार्ग उपलब्ध रहेगा।





