विशाल चल समारोह से नवरात्रि महोत्सव की होगी शुरुआत
लक्ष्मी बेंड की मधुर धुन व रुणिजा बड़नगर के प्रसिद्ध साउंड के साथ

थांदला । मठवाला कुआं गरबा महोत्सव समिति थांदला ने नवरात्रि महोत्सव 22 सितम्बर 2025 के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी घट स्थापना विशाल चल समारोह के साथ नवरात्रि की शुरुआत की जाएगी। इस बार के आयोजन में थांदला नगर की प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा लक्ष्मी बेंड अपनी मधुर धुन से समा बांधेगी, साथ ही रुणिजा बड़नगर के प्रसिद्ध साउंड सिस्टम और झिलमिल लाइट्स का अद्भुत तालमेल इस महोत्सव को और भी आकर्षक बनाएगा।

नवरात्रि महोत्सव की मुख्य विशेषताएं : –
• विशाल चल समारोह :- नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत विशाल चल समारोह के साथ होगी, जिसमें शहर के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
• गरबा उत्सव :- मठवाला कुआं गरबा पंडाल में गरबा उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।
• कन्यापूजन :- नवरात्रि के विशेष दिवस पर कन्यापूजन का आयोजन किया जाएगा।
• प्रसादी :- प्रतिदिन आरती के पश्चात प्रसादी का आयोजन होगा।
• सुरक्षा व्यवस्था :- महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं।
नवरात्रि महोत्सव के दौरान शहर के लोग बड़ी संख्या में माताजी के द्वार पर एकत्रित होंगे और गरबा उत्सव में भाग लेंगे।





