देशमध्यप्रदेशशिक्षा

पी.एम.श्री गुमानपुरा में नवाचार की नई उडान बच्चो ने लिया रोबोटिक्स, 3D प्रिंटिंग और ड्रोन का प्रशिक्षण

पी.एम.श्री गुमानपुरा में नवाचार की नई उडान बच्चो ने लिया रोबोटिक्स, 3D प्रिंटिंग और ड्रोन का प्रशिक्षण

योगेश गवरी

रिंगनोद । गुमानपुरा पीएम श्री शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल गुमानपुरा में अटल टिंकरिंग लैब के अंतर्गत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में विद्यालय के शिक्षकों के साथ कक्षा 9वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, ड्रोन असेंबलिंग, कोडिंग, 3D प्रिंटिंग तथा विज्ञान एवं नवाचार से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। रोबोकार्ट के प्रशिक्षक हिमांशु पाल (मुंबई) द्वारा बच्चों को विभिन्न उपकरणों के उपयोग एवं प्रोजेक्ट निर्माण की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता एवं नवाचार की भावना का विकास करना है। विद्यालय के शिक्षक भानालाल चोयल, कैलाश चंद्र वसुनिया,  मनीष पाल, गोपाल पडियार, प्रियंका सिसोदिया, रुची पॅवार एवं प्रतिभा गजभिए ने सह भागिता की अटल ट्रिन्कलिंग लेब के प्रभारी शिक्षक अभिषेक पंवार ने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!