कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

मप्र जन अभियान परिषद जिला बैठक के दौरान अधिकारियों ने कार्यो का किया अवलोकन

आदर्श ग्राम की कल्पना पर सुन्दराबाद खरा : श्री दीक्षित

यश राठौर 

बड़नगर । आदर्श ग्राम की परिकल्पना तभी साकार होगी जब गांव में आपसी सामंजस्य के साथ जल, पर्यावरण, जैविक कृषि, स्वच्छता आदि विभिन्न विषयों पर सामूहिकता के साथ कार्य किया जाए। सरकार भी यही चाहती है कि सभी ग्रामीणजन आपस में मिलजुल कर अपने गांव को आदर्श ग्राम के रूप में स्थापित करें।
उक्त विचार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री जय दीक्षित ने ग्राम सुंदराबाद में आयोजित परिषद की जिला बैठक के दौरान उपस्थित प्रस्फुटन समिति सदस्य, नवांकुर संस्था एवं मेंटर्स के बीच व्यक्त किए। आपने कहा की आदर्श ग्राम में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना भी अति आवश्यक है। पंचायत व अन्य विभागों से समिति सदस्य समन्वय स्थापित कर योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। ग्राम पंचायत सुंदराबाद में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरपंच श्रीमती ज्योति अजय पंड्या सजग ने कहा कि वह अपने गांव को आदर्श बनाने के लिए उपरोक्त सभी विषय पर निरंतर सभी के सहयोग से कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि गांव में तालाब पानी से भरे हुए हैं। जल स्तर बढ़ चुका है और पौधे वृक्ष का रूप ले रहे हैं। स्वच्छता के लिए कवर्ड नालियों का निर्माण किया गया है। बाल हितेषी पंचायत भी कार्य कर रही है। ग्राम पंचायत द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न बौद्धिक एवम शारीरिक प्रतियोगिताएं आयोजित होती है। सभी ग्रामीण जन मिलजुल कर पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। परिषद की विकासखंड समन्वयक श्रीमती रेणुका श्रोत्रिय ने कहा कि विकासखंड का ग्राम सुंदराबाद आदर्श ग्राम की प्रत्येक कसौटी पर खरा उतर रहा है। जो कुछ बिंदु रह गए हैं उन पर आने वाले समय में कार्य शुरू होगा। बैठक में परिषद के घटिया विकासखंड समन्वयक मोहनसिंह परिहार, खाचरोद विकासखंड समन्वयक इंद्रेश पवार, उज्जैन विकासखंड समन्वय अरुण व्यास एवं महिदपुर विकासखंड समन्वयक श्रीमती नम्रता तिवारी भी उपस्थित रही। आप सभी ने गांव में किए जा रहे जनहित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सामूहिक रूप से कहा कि आने वाले समय में प्रत्येक कार्य का लाभ ग्रामवासियों को मिलेगा। प्रारंभ में परिषद के सभी अधिकारियों ने बैठक के पूर्व युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी एवं अखंड भारत के मानचित्र का पूजन अर्चन कर बैठक की शुरुआत की। सभी आगंतुकों का स्वागत नवांकुर संस्था के मुकेश शर्मा, इंदरसिंह भाटी, भेरू मोरी, मेंटर्स आशुतोष शर्मा, जीवन शर्मा, अर्जुन सिंह डोडिया, शुभम जायसवाल, प्रस्फुटन समिति सचिव दीपक पंड्या ने पुष्प माला शाल श्रीफल भेटकर किया।

जिला बैठक पश्चात सभी अधिकारीगण एवम उपस्थित सदस्य प्रस्फुटन तालाब एवं अमृत सरोवर तालाब व नवीन जल इकाई का अवलोकन करने पहुंचे, वहां से महाकाल वाटिका टंकी परिसर में पौधारोपण स्थल का निरीक्षण किया। अंत में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सुंदराबाद के अध्यक्ष घनश्याम सिंह पंड्या ने आभार व्यक्त किया। संचालन अजय पंड्या सजग ने किया आपने बैठक की उपयोगिता एवं पंचायत एवं प्रस्फुटन समिति के द्वारा किए कार्यों से सभी को अवगत करवाते हुए आगे की रणनीति भी सभी के समक्ष रखी तथा कहा कि जिला समन्वयकजी से जो मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है हम निश्चित रूप से इस पर आगे कार्य करते हुए सुंदराबाद को और सक्षम एवं रोजगार मूलक गांव बनाने का प्रयास करेंगे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!