कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा
जनजातीय सशक्तिकरण केंद्र बड़ा घोंसलिया मेघनगर

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । सेवा भारती द्वारा संचालित यह प्रकल्प पर्यावरण ,स्थानीय उत्पादन, वोकल फॉर लोकल, महिला सशक्तिकरण ओर परमपूज्य सरसंघचालक जी के “स्व से स्वदेशी की ओर” के आव्हान की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सेवा भारती झाबुआ की टोली ने पलाश के पत्तल दोने के प्रमोशन के 5 वे चरण में फॉरेस्ट के रेंजर दिनेश मौर्या को 2000 पत्तल दोने भेंट किए । उल्लेखनीय है कि फॉरेस्ट विभाग कि संभाग स्तरीय मीटिंग में भोजन के लिए इन पत्तल दोने का उपयोग किया जाएगा। ओर यह कार्य सेवा भारती के कार्यकर्ताओं के आग्रह पर तय हुआ है। अतः सेवा भारती के इस विचार से प्रभावित होकर स्वयं रेंजर महोदय स्वयं ही पत्तल दोने लेने के लिए जनजातीय सशक्तिकरण केंद्र बड़ा घोंसलिया पधारे।
इस अवसर पर केंद्र के प्रचार प्रमुख विकास साबलिया एवं केंद्र के व्यवस्थापक किशन मावी उपस्थित थे।





