70 प्रभात फेरियो का महासंगम 11 जनवरी 2025 शनिवार को होगा
नगर के मंदिरों और सदस्यों के जन्म दिवस पर घर जाती है प्रभात फेरी


यश राठौर
बड़नगर। अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर बड़नगर तहसील नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की प्रातः निकलने वाली प्रभात फेरिया का संयुक्त महासंगम 11 जनवरी को नगर में वृहत पैमाने पर होने जा रहा है इन प्रभात फेरिया के अंतर्गत बड़नगर तहसील की विभिन्न क्षेत्रों में वहा के निवासियों द्वारा निकाली जा रही प्रभात फेरिया अल सुबह बड़नगर आकर एक विशाल प्रभात फेरी के रूप में सम्मिलित होकर नगर में धार्मिक क्षेत्र में एक वृहत पैमाने का कार्यक्रम संपन्न होगा बड़नगर नगर की प्रभात फेरी प्रातः 6:00 बजे से नगर में भजन गाते हुए निकलते हैं जिससे कि सारा वातावरण धर्म मय हो जाता है इस भजन मंडली की विशेषताएं है कि इसमें 8 वर्ष से लगाकर 80 साल तक के सदस्य सहभागिता करते हैं प्रभात फेरी के सदस्यों द्वारा गिरिराज और सांवरिया जी की यात्रा भी सामूहिक रूप से की है आपने गिरिराज की 23 किलोमीटर की पदयात्रा की है साथ ही साथ नगर के प्रसिद्ध रसूलाबाद माता मंदिर की भी 13 किमी पदयात्रा की है
नहीं है कोई अध्यक्ष सचिव
प्रभात फेरी भक्त मंडल की विशेषताएं है कि इसमें पदाधिकारी की घोषणा नहीं है ना अध्यक्ष है ना सचिव ना उपाध्यक्ष है बल्कि सभी सदस्य ही सदस्य बनकर इस समिति में प्रभु कार्य को अंजाम देते हैं
महामंडलेश्वर सहित कई कथा वाचक कर चुके हैं सहभागिता अल सुबह निकलने वाली इस प्रभात फेरी में कई कथा वाचक भजन गायक एवं महामंडलेश्वर भी अपने उपस्थिती से प्रभात फेरी को गौरव प्रदान कर चुके है और नगर भ्रमण कर राम भजनों की धुन में रमते हुए नजर आए हैं

समभाव के होते है दर्शन
प्रभात फेरी में सम भाव को ध्यान में रखते हुए जात-पात का कोई बंधन नहीं है इसमें सभी समाज वर्गों का समावेश है जो स्वत ही आकर प्रभात फेरी में झूमते नाचते और भजन गाकर अपनि सहभागिता देते रहते हैं
नगर के मंदिरों और सदस्यों के जन्म दिवस पर घर जाती है प्रभात फेरी
नगर में चाहे किसी भी वर्ग समाज का मंदिर हो प्रभात फेरी वहां जाकर मंदिर और जिनालय पर रोककर भजनों के साथ प्रभु को शीश नमांते हैं और धन्य होते है साथ ही साथ प्रभात फेरी सदस्यों का जन्मदिन होने पर भी प्रभात फेरी उस दिन सदस्य के घर जाकर प्रभु के गीत गाती है और अपने सदस्यों का जन्मदिन धार्मिक भावना से मनाती है
प्रभात फेरी के सक्रिय सदस्य सावरिया शर्मा, धर्मेन्द्र बिलाला बताते हैं कि पूरे समर्पण और निष्ठा पूर्वक प्रभु का स्मरण करते हुए प्रतिदिन यह प्रभात फेरी नगर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना देती है।
प्रभात फेरी को 24 जनवरी को 1वर्ष पूर्ण होने जा रहा है।
प्रभात फेरी प्रतिदिन 6:00 बजे द्वारकाधीश मंदिर शिवाजी पथ से निकलकर यहीं पर करीब 7:15 बजे समाप्त होती है।
प्रभात फेरी ने बड़नगर की सभी गलियों, मोहल्लों, चौराहा और कॉलोनी का भ्रमण कर लिया है।
प्रभात फेरी द्वारा सभी धर्म के त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं।
प्रभात फेरी द्वारा नवरात्रि के नौ दिनों में किले पर माता की भजनों के द्वारा आराधना की जाती है।
प्रभात फेरी बड़नगर की सभी गौशालाओं में भी भ्रमण कर चुकी है।
प्रभात फेरी का उद्देश्य सामाजिक समरसता ,धर्म जागरण, हिंदू एकता ,धर्म की रक्षा, सदभावना, प्रेम, भाईचारा बढ़ाना हैं ।





