“राष्ट्रीय युवा दिवस” के उपलक्ष मेंआज कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया


झाबुआ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) झाबुआ द्वारा शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में “राष्ट्रीय युवा दिवस” के उपलक्ष मेंआज कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गय, आदर्श महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य संजय परमार ने बताया की हम प्रतिवर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में खेल प्रतियोगिताएं करवाते हैं, प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में किया हैं, विद्यार्थी परिषद वर्ष भर कैंपस में विद्यार्थियों के बीच में रहने वाला एक सक्रिय एवं विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर समय-समय पर आवाज भी उठता है। आज कबड्डी प्रतियोगिता में कुल टीमों ने भाग 25 टीमों ने भाग लिया लिया एवं अच्छा प्रदर्शन किया अभावी के पूर्व कार्यकर्ता, वर्तमान कार्यकर्ताओं,अतिथि गण एवं महाविद्यालय की समस्त छात्र शक्ति ने कबड्डी प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान आभाविप के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, दर्शन कहार (प्रांत मंत्री), अजय भूरियाजिला संयोजक,संजय परमार (प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य व आदर्श कॉलेज अध्यक्ष ) संदीप परमार (आदर्श कॉलेज उपाध्यक्ष), अनिल बारिया( आदर्श कॉलेज उपाध्यक्ष ), करिश्मा चौहान ( प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य ), पर्वत भूरिया, ( पीजी कॉलेज उपाध्यक्ष), अनिल बिलवाल ( pg कालेज सह मंत्री), करण सिंह अमल यार, विनोद भरा ( आदर्श कॉलेज उपाध्यक्ष), अमित चौहान ( नगर सह मंत्री ) भूमिका पंवार तथा पूर्व कार्यकर्ता- पवन परमार, शक्ति सिंह देवड़ा, यश पवार।

अभाविप मालवा प्रांत मंत्री दर्शन कहार ने बताया कि कबड्डी जैसे खेल युवाओं के लिए अपने स्वास्थ्य हेतु, अति आवश्यक विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं की समस्या के समाधान तथा विद्यालय महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाती है, जिसमें विद्यार्थी अपनी रुचि से भाग लेते हैं, और अपना प्रदर्शन दिखाते हैं। वही आज विद्यार्थी परिषद ने मैराथन दौड़ का आयोजन भी करवाया जिसमें 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।





