बख्तावर सिंह जाट चुने गये है, विनायक ग्रीन्स कॉलोनी के अध्यक्ष

बदनावर। बदनावर रोड़ स्थित स्वच्छ और प्राकृतिक सौंदर्य से मोहित करती हई एक रिहायशी कॉलोनी विनायक ग्रीन्स की बैठक दिनांक 5 जनवरी 2025 में सर्वानुमति से श्री बख्तावर सिंह जाट को कॉलोनी अध्यक्ष चुना गया साथ ही सचिव के रूप में श्री देवेंद्र कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर श्री निखिलेश शर्मा को चुना गया। बैठक का उद्देश्य कॉलोनी की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रत्येक प्लॉट एवं मकान मालिक से प्रति वर्ष राशि एकमुश्त निर्धारित की गई जो क्रमशः 1200 व 2400 रखी गई जिससे कॉलोनी में पेयजल, सफाई एवं सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में सम्मिलित समस्त कॉलोनी परिवार सदस्यों ने हर्ष जताते हुए नवीन व प्रथम अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष को पुष्प माला पहनाकर बधाई दी। जिनमें मुख्य रूप से योगेश राठौर, कैलाश शर्मा, कमलेश बारोड़ ,विजय शर्मा, नितिन, किशोर असावरा, पंकज गुप्ते, ओम प्रकाश सोयल, जितेंद्र पांचाल, ईश्वर माली, प्रताप सिंह मकवाना, सवारियां अग्रवाल, मांगीलाल वर्मा, मोहित असावरा आदि उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित साथियों का आभार जे के मालवीय ने माना।





