कृषिक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेशमनोरंजनमौसमराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

मेघनगर आगामी उत्सव को लेकर शांति समिति बैठक आयोजित

भगोरिया स्थल परिवर्तन को लेकर मांगे गए सुझाव

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । आगामी त्योहारों को लेकर मेघनगर थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रितिका पाटीदार की गई इस दौरान तहसीलदार ममता मीमरोट,थाना प्रभारी के एल वरखडे, नगर परिषद मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल वर्मा नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार की विशेष उपस्थिति में बैठक आहूत की गई. बैठक में एडीएम और तहसीलदार व थाना प्रभारी ने संयुक्त अपनी बात रखी व कहा कि आगामी त्योहारों जैसे महाशिवरात्रि, रमजान मुबारक और भगोरिया पर्व को शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील कि किसी भी प्रकार का नशा न किया जाए और झुंड बनाकर शरारतें न की जाएं। इसके अलावा, विशेष रूप से यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान देने की बात की गई। वाहन चालकों से कहा गया कि वे अपने वाहनों को सही स्थान पर ही पार्क करें और शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भगोरिया पर्व के दिन रैली निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा और डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। दशहरे मैदान पर भगोरिया उत्सव में झूले चकरी अन्य का स्थानांतरण कर झाबुआ रोड मंडी प्रांगण पर करने का सुझाव मागे गए। भगोरिया स्थान परिवर्तन को लेकर आगामी दिनों में एक महत्वपूर्ण बैठक सभी समाजसेवी जनप्रतिनिधि व्यापारी से चर्चा कर विचार किया जाना है, बैठक में जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी, पत्रकारगण के साथ ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!