Uncategorized

शिवरात्रि पर नगर वासी करेंगे गंगाजल से स्नान

नगर परिषद् की अनुपम पहल

शाहिद जैनब 

थांदला – कहा जाता है की प्रयागराज महाकुंभ कुंभ में स्नान करने से पापों का नाश होता है सभी प्रकार के रोग नष्ट होते है यही हमारी धार्मिक आस्था भी इसी को लेकर नगर परिषद थांदला प्रतिनिधि के रूप में समर्थ उपाध्याय एवं उनकी पत्नी गर्विता उपाध्याय प्रयाग गए हुए थे जो उनके साथ लगभग 20 लीटर जल लेकर के नगर में वापसी हुई जिसका विधिवत पूजन नगर परिषद के अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा एवं सुनिल पणदा पार्षद जगदीश प्रजापत नगर के धार्मिक एवं सामाजिक सामाजिक व्यक्तित्व भाई अशोक अरोड़ा राहुल राठोड़ cmo जयसवाल और सामाजिक अनुयायनी मिलकर के नगर परिषद के फिल्टर प्लांट में इस पानी को डाला ताकि शिवरात्रि पर और शिवरात्रि के अगले दिन इस अमृत जल से सभी लोग स्नान कर पाए जो किसी कारण से प्रयागराज कुंभ में उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं करवा पाए उसको लेकर के लोगों में काफी दुख था कि हम नहीं जा पाए लेकिन नगर परिषद ने उस जल को अपने फिल्टर प्लांट में पूजन करके प्रवाहित किया ताकि पूरे नगर को इस जल का लाभ मिल सके
नगर परिषद के सीएम ने बताया कि विभागीय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी सभी परिषद के जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया था कि वह अपने साथ जल लाकर के अपने फिल्टर प्लांट में डालें जिसका अनुसरण भी पार्षदों ने किया है यह जल लगभग दो दिनों तक नगर में सप्लाई किया जाएगा जिससे प्रत्येक घर में गंगाजल प्रतीकात्मक रूप से पहुंचेगा
इस प्रयास से नगर में सामाजिक लोगों द्वारा उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया है
विजय गिरी, मगन भाभर, कनु भगोरा उपस्थित रहे

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!