धार्मिक

महाशिवरात्रि का दिन रहेगा खास सुबह से लगेगा शिवभक्तों का जमावड़ा

संदीप वर्मा 

थांदला नगर मे आज मनाया जायेगा महाशिवरात्रि का पर्व है और इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। यहां नगर के प्रत्येक शिव मदिरो को पुष्पमालाओं के साथ सजाया जाता है साथ ही भगवान शिव का दूध, दही, शहद, जल आदि से महाभिषेक कर विशेष श्रंगार किया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर भांग, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने से महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं। भांग से बनी ठंडाई या पेड़े अन्य प्रशाद का भोग भी लगाया जाता है। आज के दिन भगवान शिव जी के भक्तों ने शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए जाने की तैयारी की है। श्रद्धालुओ का आज शुबह से भगवान शिव जी का जलाभिषेक कर पूजा करने के लिए मंदिरों मे सेकड़ो श्रद्धालुओं का जमावड़ा भगवान शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त करने मंदिर पहुंचते है नगर के अनेको शिव मंदिरो मे भोले बाबा की विशेष प्रशादी का वितरण भी किया जाता है जो श्रद्धालुओं द्वारा ग्रहण की जाती है।

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!