देशमध्यप्रदेश

थांदला जनपद पंचायत में पेसा मोबिलाइज़रों का प्रदर्शन

संदीप वर्मा

थांदला । जनपद पंचायत में पेसा मोबिलाइज़रों ने आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की। पेसा मोबिलाइज़रों ने आरोप लगाया कि उन्हें विगत चार माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि पेसा मोबिलाइज़रों को प्रतिमाह मात्र ₹4000 का मानदेय प्राप्त होता है, जो उनकी जीविका के लिए अत्यंत आवश्यक है। मानदेय नहीं मिलने से उन्हें दैनिक आवागमन के लिए पेट्रोल, मोबाइल डेटा रिचार्ज जैसी मूलभूत आवश्यकताएं भी पूरी नहीं हो पा रही हैं।

पेसा मोबिलाइज़रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तो उन्हें मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ेगा, जिससे ग्राम स्तर पर विकास कार्य प्रभावित होंगे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में पेसा मोबिलाइज़रों ने जल्द से जल्द समाधान निकालने की मांग की है। इस अवसर पर पेसा मोबिलाइज़र ब्लॉक अध्यक्ष कल्पेश भाबर, निलेश डामोर, मीरा कटरा, रोशनी डामोर, पुष्पा डामोर, विजू मुनिया, दिनेश सिंगाड़, अनिल पाल, सुरपाल भाबर, कमलेश भाबोर सहित अन्य पेसा मोबिलाइज़र उपस्थित थे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!