झाबुआदेशधार्मिकमध्यप्रदेश

पूज्य श्री धर्मदास गण परिषद ने आराधक तपस्वियों का किया बहुमान

आज हर संघ में तप के साथ सामायिक करने वालें आराधक बढ़े है - भंसाली

थांदला । पूज्य श्री धर्मदास गण परिषद के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत भंसाली के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारी देशभर के विभिन्न संघों में जाकर प्रवास यात्रा करते हुए संघ समाज में चल रही गतिविधियों की जानकारी लेते हुए गण परिषद द्वारा चलाये जा रहे ज्ञान-दर्शन-चारित्र-तप अभियान के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद के लिए चलाई जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी दे रहे है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह क्षेत्र थांदला के स्थानीय महावीर भवन पर उनकी अध्यक्षता में राष्ट्रीय मंत्री विमल मुथा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष चपलोद, सह कोषाध्यक्ष दीपक रुनवाल, राष्ट्रीय परामर्शदाता पंकज वागरेचा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री मिलिंद कोठारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश वागरेचा, रवि सुराणा, विनोद बाफना, विपुल धोका व अनूप भंडारी आदि के विशेष आतिथ्य में बहुमान सभा का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत नवकार महामंत्र से की गई उसके बाद थांदला श्रीसंघ अध्यक्ष प्रदीप गादिया ने गण के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों मेहमानों का अणु धरा पर आगमन पर शाब्दिक स्वागत अभिनन्दन किया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत भंसाली ने गण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का प्रभाव हर संघ में देखने को मिल रहा है जहाँ पक्खी उपवास करने वालों की संख्या बढ़ी है वही नियमित सामायिक आराधक भी बड़े है। आपने कहा अणु शताब्दी वर्ष में इस वर्ष 1500 सामायिक करने वालें विशिष्ट आराधकों का सम्मान किया जा रहा है वही माह में दो पक्खी उपवास करने वालों व परिवार के प्रत्येक सदस्य वर्ष में 200 सामायिक करने वालों का सामूहिक बहुमान किया जा रहा है। आपने कहा कि गण द्वारा विभिन्न संघों में संघ अध्यक्ष की अनुशंसा अनुसार परिवारों को शिक्षा व आजीविका सम्बन्धी समाधान करते हुए उन्हें गोपनिय तरीके से आर्थिक मदद भी की जा रही है। आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी देते हुए भंसाली ने बताया कि आगामी वर्ष में भी रत्नत्रय का प्रारूप तैयार है, वही श्रावणमास में 28 जुलाई चातुर्मास प्रारम्भ से लेकर 27 अगस्त तक कि आराधना में भी जुड़ने वालें आराधकों का भी आगामी दिनों में बहुमान किया जाएगा।

संघ के 125 विशिष्ट आराधकों का किया बहुमान

जानकारी देते हुए गण के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री पवन नाहर ने बताया कि पूज्य श्री धर्मदास गण परिषद में गण नियमों के अनुसार थांदला संघ में 15 सौ सामायिक करने वालें 50 व प्रति माह दोनों पक्खी पर उपवास करने वालें 75 तप आराधकों को आकर्षक ट्रॉली बैग देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद्र चौधरी, प्रकाशचंद्र घोड़ावत, नगीनलाल शाहजी, महेश व्होरा, जितेंद्र घोड़ावत, रमेशचंद्र श्रीश्रीमाल, रजनीकांत लोढ़ा, विमल चौधरी, श्रेणिक गादिया, अशोक मोदी, सुरेशचंद्र चौधरी, सुरेशचंद्र व्होरा, जयंतीलाल लोढ़ा, चंद्रकांत छाजेड़, अशोक तलेरा, राजेन्द्र रुनवाल, भूपेंद्र पावेचा, विनोद श्रीश्रीमाल, पारस कुमठ, कपिल पीचा, कमलेश जैन, राजेश सेठिया, वीरेन्द्र मेहता, अमित शाहजी, कमल श्रीमाल, नीलेश बरमेचा, वीर माता तारा भंसाली, स्नेहलता मोदी, आशुका लोढ़ा, संध्या भंसाली, सरोज शाहजी, सुधा शाहजी, अनुपमा श्रीश्रीमाल, अर्चना गादिया सहित सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविका वर्ग उपस्थित थे। समारोह का संचालन संघ के सचिव हितेश शाहजी ने व कोषाध्यक्ष रजनीकांत शाहजी ने आभार माना।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!