श्याम सेवा परिवार के श्याम भक्त 649 km पैदल यात्रा कर बाबा श्याम के दरबार पर निशान अर्पण करेंगे
अखंड ज्योत हैं अपार हे माया, श्याम देव की प्रबल हे छाया


झाबुआ – थांदला श्याम सेवा परिवार के श्याम भक्त थांदला से खाटू श्याम जी के दरबार निःस्वार्थ भाव से 649 km की पैदल यात्रा कर बाबा श्याम जी के दरबार मे निशान अर्पण कर पुरी करंगे श्री श्याम सेवा परिवार थांदला के सदस्य डॉ दीपक सोनी, विजय सोनी, आशीष सोनी, राकेश पाटीदार व संजय सोनी थांदला से खाटू श्याम जी के दरबार तक पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए , जिसमें श्री श्याम सेवा परिवार थांदला द्वारा ढोल नगाड़ो के साथ बाबा श्याम जी का जय करा लगा कर श्याम प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई और निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार के सदस्य द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की यात्रा थांदला से खाटूश्याम लगभग 649 km की हे जो की 22 से 25 दिन में खाटू धाम पंहुचेंग, यात्रा लगभग 12 अगस्त 2024 तक खाटू धाम में प्रवेश करेगी जहां सभी श्याम प्रेमी बाबा को निशान अर्पण करेंगे, यात्रा की खबर जैसे ही सभी श्याम प्रेमियों के बीच पहुंची तो सभी श्याम भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई साथ ही थांदला से खाटूधाम तक सभी स्थानों के श्याम प्रेमियों द्वारा यात्रा का स्वागत व भक्तों के रुकने व विश्राम की व्यस्था की गई हैं ।





