देशधार्मिकमध्यप्रदेश

105 दिवस की नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर सोलंकी लौटे अपने गांव

नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत

झकनावदा । मां नर्मदा के प्रति अटूट श्रद्धा, आस्था और संकल्प का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब 105 दिवस की नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर दिलीप सोलंकी अपने गृहग्राम पहुंचे। गांव में उनके आगमन को लेकर पहले से ही उत्साह का माहौल बना हुआ था। जैसे ही वे गांव की सीमा में पहुंचे, नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ों, जयकारों और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। बाद मधुकन्या नदी तट स्थित महाँकाल राजा के दर्शन कर मंदिर परिसर के बाहर दिलीप सोलंकी का सर्व समाज की ओर से स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षक हेमेंद्र कुमार जोशी, हरिराम पडियार, भूपेंद्र सिंह राठौर सेमलिया, मनोहर सिंह राठौर सेमलिया, परीक्षित सिंह राठौर,नरेंद्र खुडवेल, गोपाल राठौड़, कैलाश राठौड़, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, श्रेणिक कोठारी,नारायण प्रजापत, राजेंद्र मिस्त्री, प्रकाश राठौड़, एड्वोकेट नरेंद्र सोलंकी झाबुआ,नंदू दैय्या, सुरेश राठौड़,जगपाल सिंह राठौर, झमक बर्फ़ा,शांतिलाल सोलंकी, रमेश परवार, मोहन माली,बबलू राव, गगन सोलंकी, देवकुंवर पडियार आदि ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं कुशलक्षेम पूछी। बाद ढोल के साथ दिलीप सोलंकी का

गांव के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह स्वागत किया गया जहां श्रद्धालुओं और समाजजनों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से आरती उतारकर स्वागत किया, वहीं युवाओं और बुजुर्गों ने “नर्मदे हर” के जयघोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। परिक्रमा पूर्ण कर लौटे सोलंकी ने बताया कि 105 दिनों की यह यात्रा अत्यंत कठिन होने के बावजूद मां नर्मदा की कृपा से सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।

यात्रा के दौरान अनेक धार्मिक स्थलों के दर्शन किए और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव है। नगरवासियों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि आज के समय में इतनी लंबी और कठिन नर्मदा परिक्रमा पूर्ण करना आसान नहीं है। सोलंकी की इस धार्मिक यात्रा से युवाओं को भी धर्म और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम के दौरान समाजजन, ग्रामीण, युवा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और देर तक लोग नर्मदा मैया के जयकारे लगाते रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!