झाबुआदेशधार्मिकमध्यप्रदेश

फुटतालाब पंडित कमल किशोर नागर जी की कथा का आज कलश यात्रा के साथ होगा प्रारंभ

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल और ग्रामीणों की आस्था के केंद्र श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर आज से मालवा के पूज्य संत पंडित कमल किशोर नागर जी के मुखारविंद से आज श्रीमद भागवत कथा का शुभ प्रारंभ होगा l जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्य और यशस्वी समाज सेवी श्रीसुरेश चंद्र पूरणमल जैन और युवा समाज सेवी राजेश रिंकू जैन ने बताया की वर्षों के इंतजार के बाद फुटतालाब के लिए है यह अवसर आया है भारत के प्रख्यात संत और मालवा की माटी के सपूत पंडित कमल किशोर नागर जी के मुखारविंद से फुटतालाब पर श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन को लेकर हनुमान मंदिर फुटतालाब पर भव्य तैयारियां की जा रही है गर्मी को देखते हुए वातानुकूलित व्यवस्था भी लगातार आयोजन स्थल पर बनाई गई है l आयोजन का श्रीगणेश सुराणा कंपाउंड से सुबह 7:30 से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा l कलश यात्रा को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों श्रीमती सीमा सुरेश जैन श्रीमती नीता राजेश जैन पूजा जैन अंतिमबाला जैन पूर्वा जैन बिन्नी जैन ने नगर की सभी माता बहनों से वही ग्रामीण अंचलों की माता बहनों से विभिन्न भजन मंडलों से अनुरोध किया है

कि सभी लोग कलश यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ ले यह कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई फुटतालाब पहुँचेगी जहां पर प्रतिदिन 12 से 3:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का धार्मिक आयोजन होगा l कलश यात्रा में श्रीरामदास जी त्यागी पीपलखूंटा के महंत दयाराम दास जी महाराज फुटतालाब मंदिर के महंत श्री दिलीपदास जी महाराज भी उपस्थित रहेंगे l

आयोजन को लेकर प्रमुख जगहों से निशुल्क बसों की व्यवस्थाएं भी की गई है प्रचार प्रसार को लेकर भी लगातार ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह सामाजिक संगठनों ग्रामीण अंचलों के सेवाभावी संगठनों संस्कृति संगठनों के साथ बैठकों का दौर चल रहा है आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री जैन मंदिर के महंत दिलीपदास जी महाराज जैकी जैन ने ग्रामीण अंचलों के लोगों के साथ-साथ झाबुआ पेटलावद सारंगी थांदला के साथ राजस्थान के कुशलगढ़ बांसवाड़ा और गुजरात के दाहोद के भक्तों से भी कथा में आकर आयोजन को सफल बनाने का विनम्र आग्रह किया है l

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!