देशमध्यप्रदेशशिक्षा
विद्यार्थियों को हेलमेट जागरूकता की यातायात अभियान के अंतर्गत हेलमेट के महत्व को बताया गया

पेटलावद । श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं थाना प्रभारी पेटलावद निर्भय सिंह भूरिया के नेतृत्व में सूबेदार धर्मेंद्र पटेल उप निरीक्षक महेश भामदरे आरक्षक राजेंद्र परिहार अमित वसुनिया एवं विकास यादव की टीम द्वारा प्रोग्रेसिव एकेडमी पेटलावद में जाकर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को हेलमेट जागरूकता की यातायात अभियान के अंतर्गत हेलमेट के महत्व को बताया गया एवं जीवन की सुरक्षा के लिए कितना महत्वपूर्ण है इस संबंध में बताया गया साथ ही साइबर क्राइम एवं ऑपरेशन मुस्कान के बारे में भी बताया गया।





